जब दिल्ली के सरकारी स्कूल में मेलानिया ट्रंप पहुचेंगी, तो नजर नहीं आएंगे केजरीवाल व सिसोदिया
On
नयी दिल्ली : अमेरिका की प्रथम महिला व वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलेनिया ट्रंप पति के साथ भारत के राजकीय दौरे के क्रम में दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में जाएंगी, पर अब उस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल व वहां के उप मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया नजर नहीं आएंगे. एएनआइ के अनुसार, कार्यक्रम के लिए तैयार सूची में वहां मौजूद रहने वाले लोगों की सूची में से दिल्ली के सीएम व डिप्टी सीएम दोनों का नाम हटा दिया गया है.
दिल्ली सरकार के सूत्र: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नाम उस स्कूल कार्यक्रम से हटा दिए गए जहां मेलानिया ट्रंप दौरा करेंगी। सूत्रों का दावा है कि दोनों को कार्यक्रम में हिस्सा लेना था क्योंकि स्कूल दिल्ली सरकार के अधीन आते हैं। pic.twitter.com/bK5BEIfPIL— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2020
मालूम हो कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को दुरुस्त करने का श्रेय केजरीवाल व सिसोदिया लेते हैं. देश के दूसरे राज्य भी उनके माॅडल को अपनाने की बात करते हैं. यह कहा जाता है कि वहां के सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से अधिक अच्छे हो गए. उस पर ये स्कूल दिल्ली सरकार के अधीन ही आते हैं. ऐसे में सरकारी कार्यक्रम से किन वजहों से इस केंद्रशासित प्रदेश के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का नाम हटाया गया है यह अभी ज्ञात नहीं हुआ है.
हालांकि जो भी हो इस पर अभी नहीं तो ट्रंप दंपती के दौरे के बाद विवाद उत्पन्न हो सकता है. केंद्र व दिल्ली सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप ही हो सकता है.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



