मुंबई में फ्री कश्मीर का स्लोगन लहराने वाली लड़की पर एफआइआर दर्ज, उमर खालिद पर भी प्राथमिकी
मुंबई : जेएनयू हिंसा के खिलाफ मुंबइ के गेटवे आफ इंडिया पर सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान 37 साल की एक लड़की महक द्वारा फ्री कश्मीर स्लोगन लिखी पट्टी हवा में लहराना भारी पड़ा है. उस लड़की के खिलाफ पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर लिया है. हालांकि मीडिया में यह मामला आने के बाद लड़की ने फेसबुक पर अपना वीडियो पोस्ट कर सफाई दी थी और कहा था कि वह एक सामान्य लड़की है, जिसे अपनी सुरक्षा की चिंता है. उसने कहा था कि फ्री कश्मीर स्लोगन से उसका आशय आजाद कश्मीर से नहीं बल्कि कश्मीर में इंटरनेट-मोबाइल जैसी बुनियादी सेवाएं बहाल करने से हैं. उसने सफाई में कहा था कि अगर हम उन्हें अपना मानते हैं तो उनके साथ बाकी हिस्से के लोगों जैसा ही व्यवहार होना चाहिए.
Mumbai: FIR registered against Mehek, the girl who was seen holding a poster with slogan, ‘Free Kashmir’ on it, at Gateway of India yesterday, during protest against #JNUViolence.— ANI (@ANI) January 7, 2020
Mehek, the girl who was seen holding a poster with slogan, ‘Free Kashmir’ on it, at Gateway of India yesterday, during protest against #JNUViolence: I’m not a Kashmiri, I’m a Maharashtrian, I’m a writer from Mumbai. The narrative that has been put out is absolutely misinterpreted https://t.co/PWFFW03ODd— ANI (@ANI) January 7, 2020
वहीं, मुंबई पुलिस के डीसीपी ने कहा है कि जेएनयू के पूर्व छात्र नेता एवं एक्टिविस्ट उमर खालिद के खिलाफ दो एफआइआर दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ हुतात्मा चैक से लेकर गेटवे आफ इंडिया तक गलत तरीके से विरोध प्रदर्शन करने व लोगों का जुटाव करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
DCP, Mumbai Police: Two FIRs lodged against former JNU student and activist Umar Khalid, for holding protest from Hutatma Chowk to Gateway of India and for unlawful assembly at Gateway of India. #Maharashtra pic.twitter.com/ouS1yCQfgs
— ANI (@ANI) January 7, 2020



