पाकिस्तान में हिन्दू युवती का अपहरण, मोदी सरकार ने जताई नाराज़गी
On
नई दिल्ली: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक उत्पीडन में नया मामला सामने आया है। यह घटना सिंध प्रान्त की है, जहाँ शादी के मंडप में बैठी हिन्दू युवती भारती बाई को कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसका जबरन धर्मांतरण कर उसकी शादी कर दी गई। युवती के पिता का आरोप है कि अपहरणकर्ता शाहरुख़ गुल ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
इस मामले को भारत सरकार ने काफी गंभीरता से लिया। जिसके बाद मोदी सरकार नाराज़गी जताते हुए पाकिस्तान उच्चायुक्त को समन जारी किया है। समन में पाकिस्तान में हो रहे अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार का मामला उठाया गया। सरकार इस घटना पर निंदा करते हुए पाकिस्तानी सरकार से इस मामले में दोषी लोगों को सजा देने की मांग की। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



