अब मेघालय में सीएए के सवाल पर हिंसा, दो की मौत, शिलांग के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लागू
On
शिलांग : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अब मेघालय में हिंसा हुई है. द वायर के अनुसार, मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध और इनर लाइन परमिट के समर्थन को लेकर खासी स्टूडेंट्स यूनियन के सदस्यों और गैर आदिवासियों के बीच झड़प हुई. इस दौरान दस लोगों को चाकू मारा गया था, जिसमें दो की मौत हो गयी. यह झड़प शनिवार को हुई थी. झड़प के दौरान हुई मौत के बाद शेला और शिलांग के कुछ हिस्सों कर्फ्यू लगा दिया गया है.
राज्य के छह जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक जारी है. इससे पहले शुक्रवार को ईस्ट खासी हिल्स जिले के इचामाति इलाके में केएसयू और गैर आदिवासियों के बीच झड़प में एक स्थानीय टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गयी थी. गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



