महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना सरकार की उम्मीद बढी, पवार ने किया किनारा
On
मुंबई : महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी एवं शिवसेना सरकार की उम्मीद एक बार फिर बढ गयी. दोनों दलों ने साझा चुनाव लड़ा था और बहुमत हासिल किया है, लेकिन छोटे सहयोगी के तौर पर उभरी शिवसेना ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद के बंटवारे पर अड़ी है, इसी कारण अबतक सरकार नहीं बन पायी. भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने आज मीडिया से कहा कि हमें खबर के लिए इंतजार करना चाहिए और अच्छी खबर कभी भी आ सकती है. उन्होंने कहा कि आप कितना भी कोशिश कर लें पानी को अलग नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा एवं शिवसेना एक साथ हैं और आज किसानों के मुद्दे पर हमारी अच्छी बैठक हुई है.
उधर, कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने कहा है कि मौजूदा हालात में भाजपा ने अपने सहयोगी को विश्वास में नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि शिवसेना क्यों नाराज है और दोनों के बीच तनाव बना हुआ है. उन्होंने कहा कि जबतक उनके बीच कोई समाधान नहीं है तबतक शिवसेना को गठबंधन से अलग हो जाना चाहिए.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



