वायुसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 5 F-16 लड़ाकू विमान ध्वस्त

वायुसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 5 F-16 लड़ाकू विमान ध्वस्त
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (File)

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के एयरबेस पर हमला कर उसके 4-5 एफ-16 समेत कई अहम लड़ाकू विमान मार गिराए। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत ने तीन प्रमुख एयरफील्ड्स, कई रडार, कमांड और कंट्रोल सेंटर्स, रनवे एवं हैंगरों को टारगेट किया, जिससे पाकिस्तान की हवाई शक्ति को भारी क्षति पहुंची। साथ ही, पाकिस्तान की सतह से हवा में मार करने वाली SAM प्रणाली भी भारतीय हमलों का शिकार बनी.

एयर चीफ मार्शल ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं वायुसेना, थलसेना एवं नौसेना के तालमेल का बेहतरीन उदाहरण रहा, जिसका पूरा विश्व गवाह बना। पाकिस्तान ने भारतीय विमानों को मार गिराने के कई दावे किए, जिन्हें उन्होंने पूरी तरह से झूठा और बिना किसी प्रमाण के बताया.

ऑपरेशन के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी ठिकानों पर लोकेशन इंटेलिजेंस और आधुनिक लॉन्ग रेंज हथियारों की सहायता से हमला बोलकर 300 किलोमीटर भीतर तक वार किया। भारत की इस शक्ति ने पाकिस्तान को युद्धविराम की प्रार्थना करने पर मजबूर कर दिया.

यह भी पढ़ें: मिस्र के अल अलामीन एयर शो में सारंग टीम दिखाएगी भारतीय वायुसेना का दम

इस पूरे मिशन के दौरान भारत की वायु रक्षा प्रणाली की सटीकता और आत्मनिर्भरता देश की रक्षा रणनीति में एक नया मानदंड साबित हुई। इसी के साथ 'सुदर्शन चक्र' वायु रक्षा प्रणाली पर भी तेज़ी से काम शुरू कर दिया गया है

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान