डाॅ काफिल खान फिर गिरफ्तार, यूपीए एसटीएफ को मिली रिमांड, इस बार सीएए से जुड़ा है आरोप

डाॅ काफिल खान फिर गिरफ्तार, यूपीए एसटीएफ को मिली रिमांड, इस बार सीएए से जुड़ा है आरोप

मुंबई : गोरखपुर में बच्चों के मौत मामले से चर्चा में आए डाॅक्टर काफिल खान एक बार फिर गिरफ्तार हो गए है. इस बार उन्हें यूपी एसटीएफ ने मुंबई से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें शहर पुलिस स्टेशन में रखा गया था और उसके बाद उन्हें बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने यूपी एसटीएफ को उन्हें रिमांड पर सौंप दिया. डाॅ काफिल खान पर आरोप है कि संशोधित नागरिकता कानून के प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अलीगढ मुसलिम यूनिवर्सिटी में आपत्तिजनक बयान दिया था.

अदालत में पेश किए जाने से पहले डाॅ काफिल खान ने मीडिया से कहा कि उन्हें गोरखपुर के बच्चें के मौत मामले में क्लीन चिट मिली है और फिर से वे लोग उन्हें फंसाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से अपील की कि उन्हें यहीं रखा जाए क्योंकि उत्तरप्रदेश पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं है.

यह भी पढ़ें: मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर

कौन हैं डाॅ काफिल?

यह भी पढ़ें: मिस्र के अल अलामीन एयर शो में सारंग टीम दिखाएगी भारतीय वायुसेना का दम

डाॅ काफिल गोरखपुर में डाॅक्टर के रूप में पदस्थापना के दौरान 2017 में उस वक्त राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ आए थे, जब वहां के सरकारी अस्पताल में बीमार बच्चों की आॅक्सिन की कमी से अचानक मौत होने लगी. तब मीडिया ने यह रिपोर्ट की थी कि डाॅ काफिल ने खुद रात में भाग-दौड़ कर आॅक्सिजन व अन्य चीजों की व्यवस्था की और कई बच्चों का इलाज कर उन्हें बचाया. उस समय उन्हें एक हीरो के रूप में दिखाया गया. हालांकि कुछ दिनों बाद उसी ड्यूटी के दौरान पर उन पर नियम विरुद्ध काम करने का आरोप लगा और उनके खिलाफ कार्रवाई व जांच हुई. हालांकि बाद में उन्हें इस मामले में राहत मिल गयी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान