हरियाणा के मंत्री रणजीत चौटाला को लगता है कि दंगा पार्ट ऑफ लाइफ है
नयी दिल्ली : दिल्ली के दंगों प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा सरकार के मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा है कि यह तो पार्ट ऑफ लाइफ है. उन्होंने पत्रकारों द्वारा इस पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर कहा कि दंगे तो होते रहे हैं, पहले भी होते रहे हैं, ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि जब इंदिरा गांधी का एशीनेशन हुआ तो पूरी दिल्ली जलती रही. यह तो पार्ट आफ लाइफ है, जो होते रहते हैं.
#WATCH Haryana Minister Ranjit Chautala on #DelhiViolence: Dange toh hote rahe hain. Pehle bhi hote rahe hain, aisa nahi hai. Jab Indira Gandhi ka assassination hua, toh puri Delhi jalti rahi. Yeh toh part of life hai, jo hote rehte hain. pic.twitter.com/b2zeJRbfmp— ANI (@ANI) February 27, 2020
उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में मुस्तैदी से कार्रवाई कर रही है. सब जगह कर्फ्यू लगा दिया गया, आपलोगों भी देख, हमने भी देखा. उन्होंने कहा कि यह दिल्ली का मामला है, यह ज्यूडिशियल मामला है और हमें इस पर कुछ कहना नही है.
कौन हैं रणजीत चौटाला?
रणजीत चौटाला का पूरा नाम रणजीत सिंह चौटाला है. वे दिग्गज नेता देवी लाल के बेटे हैं और इस बार निर्दलीय जीते हैं व हरियाणा की खट्टर सरकार में मंत्री बने हैं. रणजीत चौटाला अपने पिता देवीलाल के कैबिनेट में भी रह चुके हैं.
Latest News



