नीतीश कुमार को कहिए कि बेगूसराय जिला लोग खाली कर दे…: गिरिराज सिंह
बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में बढे अपराध पर जिले के एसपी से लोगों के सामने बात की और फटकार लगायी. बरोनी में पीड़ितों के बीच पहुंचे गिरिराज सिंह ने उन्हें वहीं फोन लगाया और कहा कि एसपी साहब लोगों में पुलिस का भय खत्म हो गया. उन्होंने कहा कि मैं आपको कुछ बोल, कह नहीं सकता हूं, लेकिन आपने ये राक्षस लोगों को आपने बैठा दिया है सबको एक्सिडेंट कर मार देते हैं और फिर कोई मिलने जाता है तो जेल भेज देते हैं. उन्होंने एसपी को कहा कि क्या कहते हैं कि हम इस्तीफा कर यहां से निकल जायें.
#WATCH बिहार : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कथित हत्या के मामले की सही से जांच नहीं करने पर बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक को फोन पर डांटा। pic.twitter.com/CgnVUQVL9N— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2020
उन्होंने कहा कि फुलवरिया में ट्रांसपोर्टर रवींद्र राय की हत्या हुई है. उन्होंने कहा कि राजवाड़ा का लड़का मारा गया और उसके परिवार को आपने जेल भेज दिया. उन्होंने कहा कि आप लोग क्या कर रहे हैं या तो नीतीश कुमार को कहिए कि लोग बेगूसराय जिला खाली कर दें. उन्होंने कहा कि आपकी जबान बहुत अच्छी है.
गिरिराज ने नाराज होते हुए कहा कि पुलिस की दहशत खत्म हो गयी. उन्होंने कहा कि एसपी साहब उसको घर से पकड़ कर पूरे परिवार को ले गए. आप कहते हैं कि एक्सिडेंट हुआ जबकि परिवार वाले कह रहे हैं हत्या हुई है. उन्होंने कहा कि केवल आपके कहने पर झूठ होगा.
Related Posts
Latest News



