चंदा कोचर मुंबई में जिस घर में 22 साल से रह रही थीं, उसे इडी ने किया जब्त, अन्य संपत्तियां भी अटैच
On
मुंबई : प्रर्वतन निदेशालय, इडी ने मुंबई में आज आइसीआइसीआइ बैंक की पूर्व सीइओ चंदा कोचर का घर जब्त कर लिया. इडी ने मुंबई में उनका अपार्टमेंट और अन्य संपत्ति जब्त की है. इडी व अन्य सरकारी एजेंसियों उनके खिलाफ लोन आवंटन घोटाले की जांच कर रही है. चंदा कोचर पर आरोप है कि उन्होंने अपने पति दीपक कोचर व वीडियोकाॅन ग्रुप के साझा स्वामित्व वाली कंपनी को 3250 करोड़ रुपये का लोन दिलवाने में सहयोग किया. हालांकि वे इन आरोपों को खारिज करती रही हैं और कह चुकी हैं कि जिस वक्त यह कर्ज दिया गया वह उस वक्त सीइओ नहीं थी और बोर्ड की सदस्य मात्र थीं.
इडी ने आज उस फ्लैट को अटैच कर लिया, जिसमें वह अभी रह रही थीं. इसके अलावा तीन और संपत्तियों को जब्त किया गया है. ये संपत्तियां उनका व उनके पति की हैं. इसमें एक एक फार्म हाउस भी शामिल है. इन संपत्तियों का बुक वैल्यू 78 करोड़ रुपये है. हालांकि इसका मार्केट मूल्य 600 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है. गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



