वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन
On
नयी दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा का आज दिल्ली से सटे गुरुग्राम में निधन हो गया. चोपड़ा कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था. अश्विनी कुमार चोपड़ा पंजाब केसरी अखबार के संपादक व स्वामी थे. इस अखबार में उनका काॅलम काफी पसंद किया जाता था.
अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन पर विभिन्न लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है. हरियाणा के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है. 63 वर्षीय अश्विनी कुमार चोपड़ा करनाल से लोकसभा के सांसद रहे थे. वे भाजपा से जुड़े थे और 2014 में पार्टी ने उन्हंे टिकट दिया था और जीत कर संसद पहुंचे थे.वरिष्ठ पत्रकार और करनाल से भाजपा के पूर्व सांसद श्री अश्विनी चोपड़ा के निधन का दुःखद समाचार मिला. श्री चोपड़ा एक प्रख्यात पत्रकार और समाजसेवी थे. परम पिता परमात्मा उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान देकर शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.— Captain Abhimanyu (@CaptAbhimanyu) January 18, 2020
2019 में पार्टी उन्हें दोबारा टिकट देना चाहती थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. चोपड़ा का 11 जून 1956 को जालंधर में जन्म हुआ था.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



