#DelhiResults : दिल्ली में आम आदमी पार्टी 62 व भाजपा आठ सीटों पर विजयी, कांग्रेस शून्य पर

#DelhiResults : दिल्ली में आम आदमी पार्टी 62 व भाजपा आठ सीटों पर विजयी, कांग्रेस शून्य पर

देर रात चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 में 62 सीटें जीती, जबकि भाजपा आठ सीटों पर विजयी रही. वहीं, कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली.

मीडिया रिपोर्ट में यह संभावना जतायी जा रही है कि अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर

आम आदमी पार्टी व भाजपा के बीच मुकाबला 67-7 पर जाकर टिक गया. यानी आप 63 व भाजपा सात सीटों पर जीती.वहीं, कांग्रेस 67 सीटों पर अपनी जमानत भी नहीं बचा पायी. वह तीन सीट पर ही जमानत बचाने में कामयाब रहे, जबकि जीत उसे एक भी सीट पर नहीं मिली.

यह भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश

अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व अन्य लोगों के साथ कनाट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया. इसके बाद नयी दिल्ली सीट से जीत का सार्टिफिकेट लेने वे मतगणना केंद्र गए.

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने जीत के लिए अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और कहा कि हमें उम्मीद है कि वे दिल्ली की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने काफी अपेक्षा रखी थी, लेकिन वे खरी नहीं उतरीं हम उसकी समीक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि जनता का फैसला सिर माथे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा वे निराश नहीं हो, दिल्लवासियों ने सोच समझ कर जनादेश दिया होगा.

अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा दिल्लीवासियों आपने गजब कर दिया. उन्होंने कहा कि आज मंगलवार है और यह हनुमान जी का दिन है. जीत के लिए उनको बहुत-बहुत धन्यवाद. उन्होंने हनुमान जी से कामना की कि वे आगे पांच साल के लिए भी मार्ग दिखाते रहें, शक्ति दिखाते रहें. उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास की राजनीति जीत गयी. केजरीवाल ने प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी पर कोई तीखा हमला नहीं बोला.

दिल्ली चुनाव में अब आम आदमी पार्टी 63 सीटों पर जीतती दिख रही है और भारतीय जनता पार्टी सात सीटों पर जीत रही है.

आम आदमी पार्टी अब 62 सीटों पर जीत रही है, जबकि भाजपा आठ सीटों पर.

मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट पर जीत दर्ज की. उन्होंने जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को दिया.

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा अपनी सीट से चुनाव जीत गए. वहीं, आप नेता व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट पर 1223 वोटों से आगे हो गए हैं. वे सुबह से पीछे चल रहे थे.

आम आदमी पार्टी अब 60 सीटों पर जबकि भाजपा 10 सीटों पर लीड कर रही है.


सातवें राउंड में मनीष सिसोदिया 859 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

 

आप 58 सीटों पर आगे, भाजपा 12 सीटों पर

आम आदमी के पक्ष में आ रहे चुनाव नतीजों पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि नफरत की राजनीति की हार हुई है और काम करने की जीत हुई है.

कालकाजी सीट से आप उम्मीदवार आतिशी मात्र छह वोटों से आगे चल रही हैं.

आम आदमी पार्टी को अबतक 54 प्रतिशत व भाजपा को 39 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं.


दिन के पौने 12 बजे आम आदमी पार्टी 57 सीटों पर आगे हो गयी है, जबकि भाजपा 13 सीटों पर आगे चल रही है.

मनीष सिसोदिया 1501 वोट से पीछे चल रहे हैं.

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि हमने दिल्ली में जीतने का नहीं सोचा था, हम चाह रहे थे कि हमारी कुछ सीटें आएं और दिल्ली में हमारा अस्तित्व बना रहे.

100 सवाल एक जवाब केजरीवाल, आज का दिल्ली का सीएम, कल देश का पीएम होगा, ऐसे नारे लगने शुरू हो गए.
आम आदमी पार्टी में जश्न शुरू हो चुका है. उसके कार्यकर्ता खुशियां मना रहे हैं.

11 बजे के रूझान के अनुसार, आम आदमी पार्टी 48 सीटों पर आगे चल रही हैं, जबकि भाजपा 22 सीटों पर आगे हैं.
चांदनी सीट चैक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा को अबतक मात्र 157 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता को 67 वोट मिले हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रह्लाद सिंह सावनी को 6043 वोट मिले हैं. इससे अलका लांबा के लिए लड़ाई मुश्किल हो गयी है.

आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह तिलकनगर सीट से आगे चल रहे हैं. वहीं, चुनाव आयोग के ताजा ट्रेंड के अनुसार, आप 45 सीटों पर व भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही हैं.


दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि चुनाव नतीजों की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष की होती है. उन्होंने कहा कि मैं जिम्मेवारी लेकर सबसे आगे खड़ा हूं. अभी शुरुआती रूझान आए हैं. अभी इंतजार करना चाहिए.

चुनाव आयोग के आधिकारिक Mरूझान : आम आदमी पार्टी 45 सीटों पर आगे, भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर आगे। #DelhiElectionResults

भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश शर्मा विश्वासनगर सीट पर आगे हैं.

अरविंद केजरीवाल अपनी सीट पर चार हजार वोट से आगे चल रहे हैं.

आप उम्मीदवार व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिन के साढे दस बजे तक मात्र 74 वोटों से पटपड़गंज सीट पर आगे थे. पटपड़गंज से भाजपा के रवि नेगी उम्मीदवार हैं, जो उत्तराखंडी चेहरे हैं. यहां उत्तराखंडी वोट अच्छी संख्या में हैं.

नजफगढ सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कैलाश गहलौत 85 वोटों से आगे चल रहे हैं.

हरिनगर सीट से भाजपा के तेजिंदर पाल बग्गा आगे चल रहे हैं.

पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं.


नयी दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल दो हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. बल्लीमारान सीट से बिजेंद्र गुप्ता पांच हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. माॅडल नगर सीट से भाजपा के कपिल नगर 100 वोटों से आगे चल रहे हैं.


नयी दिल्ली :
दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए आठ फरवरी को हुआ मतदान की आज गिनती हो रही है. शुरुआती रूझानों के अनुसार, 70 में 52 सीटों पर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी आगे चल रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी 18 सीटों पर आगे चल रही है. मतगणना के संकेत हैं कि आम आदमी पार्टी दोबारा सत्ता में वापस आ सकती है. वहीं, भाजपा के लिए राहत की बात है कि वह तीन सीटों से 18 की ओर बढ गयी है. पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी को 67 व भाजपा को तीन सीट मिली थी. वहीं, कांग्रेस का चुनाव में अबतक कोई अता-पता नहीं है. पिछले चुनाव में भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी थी.

वहीं, चुनावी रूझानों पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा है कि यह शुरुआती ट्रेंड है औश्र हम बड़े बहुमत से सरकार बनाएंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान