दिल्ली चुनाव : अरविंद केजरीवाल ने जीत का जश्न पत्नी सुनीता केजरीवाल के संग मनाया
On
नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली शानदार जीत का जश्न पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल व अन्य नेताओं के साथ मनाया. अरविंद, उनकी पत्नी सुनीता, सांसद संजय सिंह, चुनाव प्रबंधक प्रशांत किशोर सहित अन्य प्रमुख नेता पार्टी कार्यालय में ही सुबह से मौजूद हैं. अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का आज जन्मदिन भी है.
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal celebrates with wife Sunita as AAP takes big lead #DelhiElectionResults pic.twitter.com/Ie2lKRVoyJ— ANI (@ANI) February 11, 2020
दिल्ली में शानदार जीत के बाद अरविंद केजरीवाल की पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी. अरविंद केजरीवाल एक बार फिर सीएम बनेंगे. वहीं, उनके सबसे करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से आगे निकल गए हैं. वे सुबह से पीछे थे. अब सिसोदिया 1223 वोटों से आगे हैं. अगर वे जीतेंगे तो फिर से सरकार में नंबर दो की हैसियत में होंगे.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



