दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ ने मुंबई में मनाया तीसरा स्थापना दिवस

दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ ने मुंबई में मनाया तीसरा स्थापना दिवस

मुंबई : दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के तीसरा स्थापना दिवस समारोह के शुभ अवसर पर इवेंट बैंक्वेट हॉल गोरेगांव, फिल्मीस्तान, पश्चिम मुंबई में 14 जनवरी 2020 को कार्यक्रम किया गया. इस तरह से झारखंड के लोगों को एक साथ आना यह दिखाता है कि हम दहेज प्रथा खत्म करके ही दम लेंगे. बहुत ही धूमधाम से मनाए गए इस कार्यक्रम में गुजरात के सूरत से चलकर समस्त झारखण्ड समाज सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेश जी सहित फुलदेव जी, गौरीशंकर जी, अशोक जी, संतोष जी, राजकुमार जी और प्रकाश जी शामिल हुए. राजेश जी ने कहा की इस दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए हमें हर तरह से कार्य करने की जरूरत है और काफी विस्तार से इस कुप्रथा को लेकर जागरूक करने की कोशिश की जाएगी.

इस समारोह में कई संस्था के लोग के साथ साथ कई नए फ़िल्मी कलाकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और समाज के हित के लिए साथ आने का संकल्प लिया. बीजेपी नेता सनातन शाह ने भी मंच से संबोधित किया और कहा की संघ एक बहुत अच्छा कार्य कर रहा है और इस कार्य के लिए संघ का साथ देना हम सबकी जिम्मेवारी है.

मुंडा सेवा संघ की महिला अध्यक्ष श्रीमती नूपुर गुप्ता एवं प्रवक्ता सुरेंद्र साह, एमवाई एम सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता विनोद कुमार साहू जेएम वाईएम के सचिव वीरेंद्र रजक और उनके सहयोगी ब्रह्मदेव यादव, ओम प्रकाश यादव, चंद्रदेव यादव, राजकुमार ठाकुर दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के कार्यक्रम में उपस्थित हुए और जय माँ सरस्वति पूजा मित्र मंडल जुहू के अध्यक्ष सूरज सक्सेना एवं मंडल के कोषाध्यक्ष विनय विश्वकर्मा सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे. झारखंडी एकता संघ के अधिकारी दहेज मुक्त झारखंड कार्यक्रम में शामिल हुए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी