नागरिकता कानून व एनआरसी के खिलाफ कल कांग्रेस राजघाट पर देगी धरना
On
नयी दिल्ली : कांग्रेस रविवार को महात्मा गांधी की समाधि पर नागरिकता संशोधन कानून सीएए और नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजन एनआरसी के खिलाफ राजघाट पर धरना देगी. धरना का कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक रखा गया है. इस धरना कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे.
Delhi: Congress to hold a ‘dharna’ at Raj Ghat, tomorrow from 2 pm to 8 pm, against #CitizenshipAmendmentAct and #NationalRegisterOfCitizens. Party’s interim President Sonia Gandhi and Rahul Gandhi to also take part. pic.twitter.com/frkHiDkJoo— ANI (@ANI) December 21, 2019
मालूम हो कि नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी के खिलाफ देश भर में पिछले कुछ दिनों से व्यापक विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है. कांग्रेस ने खुद इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है. इस मुद्दे को लेकर आज कांग्रेस की शाम में कोर ग्रुप की बैठक भी हुई है. वहीं, अब भाजपा विपक्ष का जवाब देने के लिए तीन करोड़ लोगों से संपर्क कर उन्हें नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देगी. साथ ही देश के 250 शहरों में इस मुद्दे पर प्रेस कान्फ्रेंस करेगी.
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में अबतक अकेले उत्तरप्रदेश में 10 लोगों की मौत हो चुकी है. इस मुद्दे पर आज बिहार में भी व्यापक बंद राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने बुलाया था. आज भी देश के विभिन्न हिस्सों में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ है.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



