उत्तरप्रदेश के भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी पर रेप का केस दर्ज
On
Case registered against UP BJP MLA Ravindra Nath Tripathi
@bhadohipolice भदोही विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी व अन्य परिवारिक सदस्यों पर लगाए गए के आरोप के सम्बन्ध में थाना भदोही पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट।@uppolice @adgzonevaranasi @digmirzapur pic.twitter.com/3m0uwTqtF6— BHADOHI POLICE (@bhadohipolice) February 19, 2020
इस संबंध में भदोही के एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि महिला ने 10 फरवरी को इस संबंध में शिकायत की थी कि उनके साथ विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके साथियों संदीप, सचिन, चंद्रभूषण, दीपक, प्रकाश व नीतेश ने एक होटल में एक महीने तक बारी-बारी से बलात्कार किया. साथ ही एक बार जब वह गर्भवती हुई तो जबरन उनका गर्भपात करा दिया गया.
इस मामले की जांच की जिम्मेवारी अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा को सौंप दी गयी है. महिला की शिकायत के बाद होटल की व अन्य संबंधित चीजों की जांच की गयी, जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया. एसपी ने कहा है कि महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा और मेडिकल जांच करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. संबंधित लोगों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं होगी.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



