सीएए: सीतारमण का बयान, 6 सालों में मिली 3924 शरणार्थियों को नागरिकता
चेन्नई: जहाँ एक ओर सीएए विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीँ दूसरी ओर केंद्रीय वित्तमंत्री सीतारमण का एक बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, उन्होंने रविवार को चेन्नई में भाजपा की जन जागरण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए नागरिकता कानून के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस कानून के माध्यम से किसी की नागरिकता छीनना नहीं, बल्कि नागरिकता प्रदान करना है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस कानून का मकसद सिर्फ लोगों की जिंदगी को बेहतर करना है। वित्तमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले 50-60 सालों से पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अन्य पडोसी देशों से आये लोग, जो कि शरणार्थी शिविरों में जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं, उनकी स्थिति काफी दयनीय है। वे बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। इसलिए यह नागरिकता संशोधन अधिनियम लोगों को बेहतर जीवन प्रदान करने का एक प्रयास है।
Related Posts
Latest News



