सीएए के विरोध व समर्थन में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लामबंदी, दो गुटों में पत्थरबाजी

सीएए के विरोध व समर्थन में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लामबंदी, दो गुटों में पत्थरबाजी

नयी दिल्ली : संशोधित नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली में आज नए किस्म की लामबंदी दिखी. इस दौरान झड़प व पत्थरबाजी भी हुई औश्र पुलिस को अश्रु गैस का भी प्रयोग करना पड़ा. शाहीनबाग के बाद जहां एक नए इलाके में इस कानून के विरोध में महिलाओं ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं एक इलाके में लोग इसके समर्थन में सड़कों पर उतर आए. न्यूज एजेंसी, एएनआइ के अनुसार सीएए के खिलाफ महिलाओं ने आज जफराबाद मेट्रो स्टेशन एरिया में विरोध प्रदर्शन शुरू किया. शनिवार रात से ही यहां 200 से 300 के करीब महिलाओं का जुटान आरंभ हो गया था. विरोध कर रही महिलाओं के हाथों में तिरंगा झंडा है. इस प्रदर्शन के कारण इस मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया. इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया.

यह भी पढ़ें: मिस्र के अल अलामीन एयर शो में सारंग टीम दिखाएगी भारतीय वायुसेना का दम


वहीं, दूसरी ओर सरिता विहार व जसोला इलाके की महिलाओं ने सीएए के खिलाफ शाहीनबाग में जारी धरने के खिलाफ धरना दिया. इन महिलाओं की मांग थी कि शाहीनबाग में जारी प्रदर्शन के कारण बंद किए गए सभी रोड खोले जाएं.


उधर, मौजपुर इलाके में भाजपा नेता कपिल मिश्रा के नेतृत्व में सीएए के समर्थन में प्रदर्शन किया गया. कपिल मिश्रा ने कहा कि है कि वह दिल्ली में दूसरा शाहीनबाग नहीं बनने देंगे. उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा मौजपुर चैक पर जाफराबाद के सामने, कद बढा नहीं करते एड़ियां उठाने से, सीएए वापस नहीं होगा, सड़कों पर बीबियां बिठाने से. उनके नेतृत्व में दिल्ली पुलिस के समर्थन में नारे भी लगाए गए. हालांकि इस प्रदर्शन को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी और पत्थरबाजी आरंभ हो गयी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा अश्रु गैस के गोले छोड़े गए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान