देश में रोजगार का बुरा हाल, बेरोजगारी दर 7.5 फीसदी तक पहुंची

देश में रोजगार का बुरा हाल, बेरोजगारी दर 7.5 फीसदी तक पहुंची

दिल्ली: सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश में रोजगार की हालात बदतर हो चुकी है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक देश में सितम्बर 2019 से दिसंबर 2019 के दौरान बेरोजगारी दर 7.5 फीसदी पहुँच चुकी है। जिसमे कि 60 फीसदी बेरोजगार उच्च शिक्षित हैं।

CMIE के सर्वे के अनुसार शहरी क्षेत्रों में ग्रामीण इलाकों के मुकाबले ज्यादा बेरोजगारी है। एक ओर शहरों में बेरोजगारी दर 9 फीसदी तक है वहीँ दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में सिर्फ 6.8 फीसदी ही है। हालाँकि गांवों में जो रोजगार है उसका स्तर भी बहुत खराब है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि शहरों में खासकर उच्च श‍िक्ष‍ित युवाओं में बेरोजगारी की दर बहुत ज्यादा है. रिपोर्ट के अनुसार, ’20 से 24 साल के युवाओं में बेरोजगारी की दर 37 फीसदी है और इनमें से ग्रेजुएट्स में बेरोजगारी की दर 60 फीसदी तक पहुंच गई है। ग्रेजुएट्स में बेरोजगारी की औसत दर साल 2019 में 63.4 फीसदी तक पहुंच गई है।

गौरतलब है कि CMIE के अनुसार पिछले साल अगस्‍त में बेरोजगारी की दर 8.4 फीसदी रही, जो तीन साल का उच्‍चतम स्‍तर है. इससे पहले सितंबर 2016 में बेरोजगारी के आंकड़े इस स्‍तर पर पहुंचे थे।अगर साल 2019 की बात करें तो CMIE के मुताबिक अगस्त के महीने में बेरोजगारी दर 8.4 फीसदी तक पहुँच गयी थी, जो कि इससे पहले यह आंकड़ा 2016 में पार किया था। आपको बता दें कि CMIE एक निजी थ‍िंक टैंक है, जिसके सर्वे और आंकड़ों को काफी विश्वसनीय माना जाता है।

यह भी पढ़ें: मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी