महाराष्ट्र : वंशवादी राजनीति का इंपेक्ट, फडणवीस के बाद उद्धव सरकार में भी अजीत पवार को मिल सकता है डिप्टी सीएम पद

महाराष्ट्र : वंशवादी राजनीति का इंपेक्ट, फडणवीस के बाद उद्धव सरकार में भी अजीत पवार को मिल सकता है डिप्टी सीएम पद

 

मुंबई : परिवारवाद की राजनीति का स्वरूप कैसा हो सकता है, यह महाराष्ट्र में दिख रहा है. शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार में जहां उद्धव ठाकरे कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वहीं इस बात की मजबूत संभावना है कि इस सरकार में अजीत पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. अजीत पवार को फिर एनसीपी विधायक दल का नेता चुना जा रहा है. ऐसे में अगर डिप्टी सीएम की बात चलेगी तो स्वाभाविक रूप से अजीत पवार की ही इस पर दावेदारी बनेगी, क्योंकि सीएम, डिप्टी सीएम या सदन में नेता का पद विधायक दल के नेता को ही मिलता है.

अजीत पवार एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे हैं. महाराष्ट्र की राजनीति में अजीत पवार को ही चाचा का उत्तराधिकारी माना जाता है. शरद पवार की अपनी एक मात्र संतान बेटी सुप्रिया सुले हैं, जो सांसद हैं और केंद्र की राजनीति में सक्रिय हैं. सुप्रिया के तेवर सत्ता की राजनीति वाले कभी रहे भी नहीं हैं, ऐसे में एनसीपी के उत्तराधिकार के लिए अजीत पवार की राह खाली ही मानी जाती है. यह भी कहा जाता है कि अजीत पवार अपनी चाची एवं शरद पवार की पत्नी एवं बहनोई यानी सुप्रिया सुले के समझाने पर ही घर वापस लौटे.

अजीत पवार ने 23 तारीख की सुबह अप्रत्याशीत कदम उठाते हुए भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर सरकार बना ली थी. उस दिन सुबह 8.10 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में फडणवीस को सीएम एवं अजीत पवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलवायी. भाजपा को यह उम्मीद थी अजीत पवार अधिसंख्य एनसीपी विधायकों को अपने साथ ले आएंगे और उसकी सरकार सदन में बहुमत साबित कर देगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका, जिसके बाद कल दोनों नेताओं ने बारी-बारी से इस्तीफा दे दिया.

अजीत पवार आज एनसीपी विधायकों की बैठक में शामिल हुए. उसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि सभी विधायकों को कल के शपथ ग्रहण समारोह में रहने को कहा गया है. यह भी संभावना है कि अजीत पवार को गृह या वित्त जैसा बड़ा मंत्रालय मिले.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी