कोर्ट की फटकार से सहमे एयरटेल ने किया 10,000 करोड़ रूपए का भुगतान
On
नयी दिल्ली: एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) मामले में सोमवार को भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग को दस हज़ार करोड़ रूपए का भुगतान कर दिया है। यह भुगतान सुप्रीम कोर्ट द्वारा कंपनियों को लगाए गये फटकार और बकाये राशि जमा करने की तय समय सीमा में ढील नहीं दिए जाने के बाद किया गया। इसके अलावे एयरटेल ने एक बयान दिया है, जिसमें कंपनी ने शेष बकाये राशि को अगली सुनवाई से पहले भुगतान करने की बात कही है।
कंपनी का कहना है कि भारती एयरटेल, भारती हेक्साकॉम और टेलीनॉर की तरफ से दस हज़ार करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। साथ ही कम्पनी सेल्फ असेसमेंट प्रक्रिया से गुजर रही है एवं कोर्ट की अगली सुनवाई तक प्रक्रियाओं को पूरा करके शेष बकाये राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



