जया प्रदा के खिलाफ रामपुर कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी
On
रामपुर: पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता जयप्रदा के खिलाफ उत्तरप्रदेश के रामपुर की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. यह वारंट 2019 के लोकसभा चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में जारी किया गया है. उस चुनाव में जयप्रदा रामपुर से भाजपा की प्रत्याशी थीं. अब इस मामले की सुनवाई 20 अप्रैल को होगी.
A non bailable warrant has been issued by a Rampur court against veteran actor and BJP leader Jaya Prada in a violation of model code of conduct case of 2019. Next hearing is on April 20. (file pic) pic.twitter.com/CA3xesRwlU— ANI UP (@ANINewsUP) March 7, 2020
57 वर्षीय अभिनेत्री व राजनेता जयप्रदा का मुकाबला पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के आजम खान से था. चुनाव में वे आजम खान से एक लाख से अधिक वोटों से हार गयी थीं. हालांकि पूर्व में जयप्रदा सपा से ही यहां की सांसद चुनी गयी थीं.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



