नेपाल के हिंसक घटनाओं के बीच, पंजाब के 92 श्रद्धालुओं का जत्था सीमा पर फंसा
पंजाब सरकार ने यात्रियों की वापसी के लिए केंद्र व नेपाल सरकार से किया संपर्क
नेपाल यात्रा पर गए 92 श्रद्धालुओं का जत्था वहां फंस गया है। नेपाल में हिंसक घटनाओं के बीच पंजाब सरकार ने इन यात्रियों की वापसी के लिए केंद्र व नेपाल सरकार से संपर्क किया है। नेपाल में गए श्रद्धालुओं का नेतृत्व रिंकू बटवाल ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि 9 सितंबर वे सभी पोखरा में थे।
चंडीगढ़: पंजाब से नेपाल यात्रा पर गए 92 श्रद्धालुओं का जत्था वहां फंस गया है। नेपाल में हिंसक घटनाओं के बीच पंजाब सरकार ने इन यात्रियों की वापसी के लिए केंद्र व नेपाल सरकार से संपर्क किया है। माना जा रहा है कि गुरुवार देर शाम या शुक्रवार तक पंजाब के यह श्रद्धालु भारतीय सीमा में प्रवेश कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं का एक यह जत्था अमृतसर से 3 सितंबर को रवाना हो कर 5 सितंबर को बॉर्डर पार कर जनकपुर धाम पहुंचा था। वहां से 6 सितंबर को काठमांडू और उसके बाद पोखरा गया। श्रद्धालुओं के भ्रमण के दौरान 8 सितंबर से नेपाल में हालात अचानक खराब होने शुरू हो गए। इसके बाद जत्था लगातार सुरक्षित वापसी का रास्ता तलाशता रहा है। नेपाल में बिगड़े हालात के बीच जत्थे ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात के समय सफर करने का निर्णय लिया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts
Latest News



