मिसाल : 105 साल की वृद्धा ने पास की चौथे वर्ग के बराबर की कक्षा
On
कोल्लम (केरल) : केरल के कोल्लम में एक 105 साल की वृद्धा द्वारा चैथे चौथे वर्ग के बराबर की कक्षा उत्तीर्ण करने की मिसाल सामने आयी है. 105 साल भागीरथी अम्मा ने राज्य साक्षरता मिशन के तहत संचालित चौथे वर्ग के बराबर की परीक्षा उत्तीर्ण की. उनकी हमेशा से पढाई व ज्ञान बढाने में रुचि रही है, पर उन्हें अपनी मां की मौत की वजह से यह सपना छोड़ना पड़ा था.
Kollam: 105-year old woman Bhageerathi Amma appeared for 4th standard equivalent examination conducted under Kerala State Literacy Mission. #Kerala pic.twitter.com/0jc6WNf78S— ANI (@ANI) November 20, 2019
मां की मौत की वजह से भाई-बहन की देखरेख की जिम्मेवारी उन पर आ गयी थी और उन्होंने पढाई छोड़ दी थी. भाई-बहन की जिम्मेवारी से उबरीं तो 30 साल में पति चल बसे. जिंदगी के कड़े संघर्ष ने उन्हें पढने का मौका ही नहीं दिया. अब जब मौका मिला तो उन्होंने अपने इस सपने को पूरा किया.
राज्य साक्षरता मिशन के निदेशक पीएस श्रीकला ने बताया कि भागीरथी अम्मा केरल साक्षरता मिशन के अबतक के इतिहास में सबसे बुजुर्ग समकक्ष शिक्षा हासिल करने वाली शख्स बन गयी हैं. अधिक उम्र की वजह से उन्हें लिखने में दिक्कत होती है, इसलिए उन्होंने तीन प्रश्नपत्रों का हल तीन दिन में लिखा. इस कार्य में छोटी बेटी ने भी मदद किया. इस उम्र में भी उनकी स्मरण शक्ति दुरुस्त है और उन्हें देखने में कोई समस्या नहीं आती है. उन्हें किसी तरह की पेंशन नहीं मिलती है.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



