माटी कारीगरों को कैंट व ग्रामीण क्षेत्र में मिलेगा जगह
On
रामगढ़: प्रशासन ने इस दीपावली में माटी कारीगरों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है, कि इन्हें कैंट एरिया, नगर परिषद् क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार में इन विक्रेताओं को इनके उत्पादों की बिक्री हेतु स्थान मुहैया कराया जाए।
प्रशासन ने सोमवार को यह भी निर्देश दिया कि ऐसी व्यवस्था हो कि माटी कारीगरों को उनके उत्पादों का समुचित दाम मिल सके। इसके अलावे कहा गया है कि इन विक्रेताओं से किसी भी प्रकार की शुल्क वसूली नहीं की जाए। इन्हें हर प्रकार से समुचित सहयोग व सहायता दी जाए। गौरतलब है कि हर साल माटी कारीगरों द्वारा दीपावली के मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मिट्टी के दीये-बर्तन सहित कई प्रकार के सामानों को बनाकर बेचा जाता है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


