भ्रष्टाचार इस कदर हावी कि विकास बाधित: आईन

भ्रष्टाचार इस कदर हावी कि विकास बाधित: आईन

कोडरमा: जिले के थर्मल पावर प्लांट में सोमवार से सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू किया गया। इसकी शुरुआत केटीपीएस के प्रभारी मुख्य अभियंता एसके आइन, उप मुख्य अभियंता पी बंधोपाध्याय, मोहम्मद अजहर अली, बीबी दास, मनोहर मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मुख्य अभियंता एसके आईन ने कहा कि आज देश में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है, कि देश का विकास अवरुद्ध हो गया है।

श्री आईन ने कहा कि किसी भी देश के विकास को गति देने हेतु भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना जरुरी है। कहा कि अगर इसे रोकना है, तो हमें मिलजुल कर कदम से कदम आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने का उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार से जुड़े तरीकों और इनकी शिकायत करने के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान भ्रष्टाचार रोकने में लोगों को शामिल करने का जन आंदोलन है ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके। बता दें कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के अधिकारियों तथा कर्मियों के अलावे स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस कड़ी में 29 अक्टूबर को कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के महिला क्लब में बच्चों के बीच ड्राइंग तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसका विषय होगा स्वच्छ भारत कार्यक्रम। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कुमार व संचालन निशांत पिलानिया ने किया। कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मिटाओ नया भारत बनाओ की शपथ मुख्य अभियंता ने दिलाई। कार्यक्रम में मधुकर श्रीवास्तव, एस ब्यास, सीआर वासुनिया, रूद्र सेन, एनएन मंडल, हरिशचंद्र सिंह, संतोष कुडू, आरआर सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान