आज रात लगेगा साल 2020 का पहला चंद्रग्रहण, जान लीजिए कल आपके लिए पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा

आज रात लगेगा साल 2020 का पहला चंद्रग्रहण, जान लीजिए कल आपके लिए पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा

साल 2020 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण आज रात 10 जनवरी यानी पौष पूर्णिमा के ही दिन लग रहा है. यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10.37 बजे शुरू होगा और 02.42 बजे तक चलेगा. यानी यह पहला ग्रहण चार घंटे 5 मिनट तक चलेगा. चूंकि ग्रहण के 12 घंटे पहले और 12 घंटे बाद तक सूतक रहता है, ऐसे में मंदिरों और धार्मिक स्थलों के कपाट ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे. ग्रहण समाप्त होने के बाद अगले दिन दोपहर बाद मंदिरों को गंगाजल से पवित्र किया जाएगा और फिर से पूजा पाठ शुरू होगा. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है, ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे पर कोई बुरा असर न पड़े.

 

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

 

इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा. साथ ही यूरोप, एशिया अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों के कई इलाकों में देखा जा सकेगा. साल 2020 में कुल चार चंद्रग्रहण हैं.

 

ग्रहण सूतक काल

 

किसी भी ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले और 12 घंटे बाद तक के समय को ग्रहण काला माना जाता है. चंद्र ग्रहण यदि 10 जनवरी को रात साढ़े दस बजे शुरू होगा तो इससे पहले दिन में सुबह साढ़े बजे से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा. सूतक काल में शुभ कार्य का प्रारंभ करना मना होता है. यह सूतक काल ग्रहण के अगले दिन 11 जनवरी 2020 दोपहर 02.42 माना जाएगा. इसके बाद लोग स्नानादि करके दान आदि करेंगे.

 

चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक कारण

खगोल विज्ञान के अनुसार जब सूर्य एवं पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध पर आते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो चंद्र ग्रहण होता है. इसी प्रकार जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है यानी सूर्य के प्रकाश को आंशिक या पूरा कुछ समय के लिए रोक लेती है तो सूर्य ग्रहण होता है. वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है इसका किसी के जीवन पर बुरा या अच्छा असर नहीं होता.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान