सीसीएल नेशनल कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व अवार्ड से अलंकृत
On
रांची: मिनिस्ट्रीरी ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स द्वारा नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आहूत एक कार्यक्रम के तहत सीसीएल को सीएसआर के अंतर्गत खेल-कूद को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) अवार्ड से अलंकृत किया गया है। यह अवार्ड देश की वित्त व कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावे विभाग के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह को प्रदान किया। मौके पर सीसीएल की ओर से जेएसएसपीएस के सीईओ बसाब चौधरी, महाप्रबंधक (सीएसआर) एके सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
सीसीएल परिवार की ओर से सीएमडी गोपाल सिंह ने केंद्रीय व राज्य वित्त मंत्री का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इससे सीसीएल परिवार का मनोबल बढ़ेगा व हमें इस दिशा में और अधिक उत्साह के साथ कार्य करने हेतु प्रेरणा भी मिलेगी। ज्ञातव्य हो कि सीसीएल की प्राथमिकता ग्रामीण, गरीब एवं श्रमिकों का सर्वागींण विकास है। इस बाबत अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सीसीएल लगातार प्रयासरत है। सीएसआर अंतर्गत कई कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। कायाकल्प मॉडल के अंतर्गत सीसीएल ने राज्य सरकार के साथ झारखंड का पहला खेल विश्वाविद्यालय स्थापित किया है, जिसे सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News



