लैंडमार्क के एमडी के इकलौते पुत्र की सड़क हादसे में मौत

लैंडमार्क के एमडी के इकलौते पुत्र की सड़क हादसे में मौत

बोकारो: राजधानी के लालपुर स्थित होटल लैंडमार्क के प्रबंध निदेशक व जानेमाने व्यवसायी अजीत कोठारी के इकलौते बेटे विनीत कोठारी (41) की सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना बोकारो के बिरसा बासा हाइवे पर हुआ। हादसे के बाद से उनके घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
रांची के टैगोर हिल में रहनेवाले विनीत के दो छोटे- छोटे बच्चे हैं। घटना के प्रत्यशदर्शियों के अनुसार, विनीत अपनी स्पोर्ट्स बाइक से काफी तेज रफ्तार में बोकारो से रांची की ओर आ रहे थे। बिरसा वासा के पास एक स्कूल बस से इसकी जोरदार भिड़ंत हो गई और घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) पहुंचाया। विनीत की पहचान उसके पाॅकेट में रखे ड्राइविंग लाइसेंस से हो पाई।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान