कोडरमा: अनियंत्रित बस- ट्रेलर में भिड़ंत, सभी यात्री सुरक्षित

कोडरमा: अनियंत्रित बस- ट्रेलर में भिड़ंत, सभी यात्री सुरक्षित

कोडरमा: सदर थाना क्षेत्र के एनएच 31 में रांची- पटना रोड स्थित युवराज होटल के समीप शुक्रवार की सुबह पटना जा रही हवा हवाई यात्री बस और ट्रेलर के बीच आमने- सामने की टक्कर हो गई। हालांकि बस में सवार यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हादसे में कई यात्रियों को चोट आई है। बताया जा रहा है कि बस संख्या बीआर 01पीएच 9922 तिलैया से पटना जा रही थी। इसी क्रम में लखीबागी युवराज होटल के समीप तिलैया की ओर जा रही ट्रेलर संख्या एनएल01एल 7685 के आमने सामने की टक्कर में चालक राकेश कुमार (40) नवादा, बिहार, मनोहर सिंह (38), पिता स्व मुंद्रिका सिंह, बख्तियारपुर, छोटू यादव पिता जमीदार यादव, बिहार गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, वहीं दो अन्य सवारी को मामूली चोट आयी है।
हालांकि दुर्घटना के बाद बस की स्थिति देख नहीं लगता कि कुछ लोग ही घायल हुए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को रिम्स रेफर कर दिया गया। अन्य घायल अपने- अपने घर बिहार चले गये। इस बाबत कोडरमा थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान