कोडरमा: पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की शपथ

कोडरमा: पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की शपथ

कोडरमा: नेहरु युवा केंद्र कोडरमा व समर्पण चाइल्डलाइन के सहयोग से पथलडीहा सभागार में गांधी जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञान सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुभाष राणा, चाइल्डलाइन कोर्डिनेटर सोनी कुमारी, प्रधानाध्यापक श्यामसुंदर यादव, समाज सेवी धरनीधर प्रसाद मौजूद थे। मौके पर फिट इंडिया कैंपेन के तहत सभी ने स्वच्छ भारत समृद्ध भारत व बापू के आदर्शों पर चलने के साथ पाॅलिथिन का प्रयोग ना करने की शपथ ली। ज्ञान सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुभाष राणा ने कहा कि स्वच्छता के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें एवं सभी लोग अपने घरों से इसकी शुरुआत करें। कार्यक्रम में आये सभी वाॅलंटियर व युवा साथियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए पैदल मार्च भी किया। इन्होंने इस बाबत रास्ते में पड़े पाॅलिथिन को उठाया व प्लास्टिक से होनेवाली हानियों को बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेंद्र कुमार सिंह, सौरव कुमार सिंह, सूरज सिंह, सुरेंद्र पंडित, बलराम राणा, बिपिन सिंह, राजेश ठाकुर, उमेश कुमार, पिंकी देवी व ज्योति सिन्हा सहित कई लोगों ने अहम भूमिका अदा की।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी