कोडरमा: चार माह से वेतन नहीं, कैसे करें सफाई का काम ?
On
कोडरमा: रविवार से नवरात्र शुरू हो रही है। इधर पूरे शहर में कचरा फैला पड़ा है। सफाईकर्मियों का कहना है कि उन्हें पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है। वे लोग भुखमरी के कगार पर है। खाली पेट किसकी सफाई करें ? कैसे सफाई करें? कई बार नगर पंचायत कार्यालय गए, लेकिन उनकी किसी ने एक बात नहीं सुनी। अपने चार माह के वेतन के लिए चार सौ चक्कर लगाए। लेकिन कोई असर नहीं हुआ। हारकर हम हड़ताल पर आये हैं।
सफाईकर्मियों ने कहा कि हमें भी शर्मिंगी महसूस हो रही है। हमारे देश का सबसे बड़ा पर्व है और हम हड़ताल पर हैं। लेकिन विचार कीजिये, ये पर्व हमारे लिये भी तो है। हमारे बच्चे भी हैं। चार चार महीने का वेतन नहीं मिलना..हमारे लिए तो काले पानी की सज़ा जैसी है। इधर पूरे शहर में सफाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। बस स्टेंड के कालीमंडा में पंडाल बनता है। दूर दूर से भक्तजन आते हैं। अभी यहाँ कचरों का अम्बार पड़ा है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News


