कोडरमा: सांसद ने किया पंडाल का उद्घाटन
On
कोडरमा: मां दुर्गा ताराटांड़ पूजा पंडाल का उद्घाटन कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी द्वारा किया गया। इस बाबत सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने मां भवानी से जिले वासियों के सुख समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद गायत्री मंदिर, हनुमान मंदिर, काली मंदिर, चाराड़ीह में भी पूजा अर्चना की। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ईश्वर मोदी, किशोर पंडित, संजु शर्मा, सुरेश प्रसाद यादव, मन्नु मोदी, बासुदेव यादव, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा भदानी, रीता लोहानी, नरेंद्र आर्या, उदय सिंह, रवि कपसिमे, बॉबी सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News


