कोडरमा: आगजनी से हजारों का नुकसान
On
कोडरमा: मरकच्चो थाना क्षेत्र के ग्राम बेला निवासी हरि विश्वकर्मा पिता स्व0 रोहन विश्वकर्मा के खपरैल मकान में आग लगने से हजारों के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। सोमवार करीब 12 बजे दिन गृह स्वामी की बहु अपने खपडे़ल मकान में उज्ज्वला योजना से मिली गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी। इस क्रम में कड़ाही में डाला हुआ तेल अधिक गरम हो जाने से एकाएक धुंआ उठ गया और आग लहकने लगा। पाइप फटने और आग में तेजी आ जाने से घर पूरे घर में आग फैल गई। ग्रामीणों ने कुआं में पानी मशीन लगाकर और बाल्टी से पानी फेंक कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कपडे, कागज और कीमती सामान जल गए।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News


