कोडरमा: किसानों को कृषि आर्शीवाद योजना की दूसरी किस्त मिली
On
कोडरमा: बुधवार को बिरसा सांस्कृति भवन में मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के लाभुकों के बीच द्वितीय किस्त की राशि का वितरण समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त रमेश घोलप, जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस बाबत शालिनी गुप्ता ने कहा कि हमारे किसानों की समृद्धि हमारे राज्य की पहचान है। मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के तहत पूरे राज्य में 35 लाख किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील किये कि राशि का सद्पयोग करें। राशि का इस्तेमाल खेतों में उर्वरक शक्ति बढ़ाने के लिए सद्पयोग करें। झारखंड सरकार किसानों के आय में वृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है और सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।कहा कि अभी तक 77,460 किसानों की पोर्टल पर इंट्री हुई है। अब तक किसानों के खाते में 18 करोड़, 24 लाख, 79 हजार 489 रुपये की राशि हस्तांतरित की गयी है। आज द्वितीय किस्त की राशि दी जा रही है। पहले 50 प्रतिशत राशि खाते में दी गई और आज 25 प्रतिशत। तीसरे किस्त में 25 फीसदी का भुगतान होगा। मौके पर उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी, अप्पर समाहर्ता अनिल तिर्की, निदेशक डीआरडीए नेलसम एयोन बागे, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश तिर्की समेत सभी प्रखंडो से आए किसान मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News



