कोडरमा: जगह के अभाव में नहीं लग पा रहा सिटी स्कैन मशीन
On
– नहीं हो सका स्थल चयन
कोडरमा: जगह का चुनाव नहीं हो सकने के कारण जिले के सदर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन नहीं लगाया जा सका है। सीटी स्कैन मशीन को परिसर में स्थापित करने के उद्देश्य से आज सीएस डॉ पार्वती नाग, एसीएमओ डॉ अभय प्रसाद, हेल्थ मैप कंपनी के ऑपरेशन हेड भूषण सिन्हा ने स्थल निरीक्षण किया।
गौरतलब हो कि सीटी स्कैन मशीन हेतु सभी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। डॉ नाग ने कहा कि सीटी स्कैन मशीन के लिए दी जा रही जगह रांची से आयी हेल्थ मैप कंपनी के पदाधिकारियों को ठीक नहीं लग रहा है। ऐसे में मशीन के चालू होने का समय फिलहाल बताना मुश्किल है। ऑपरेशन हेड भूषण सिन्हा ने कहा कि सदर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित के लिए सारी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी और वर्तमान में जहां फिजियोथेरेपी संचालित है, उसी जगह सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने की बात कही गई थी, पर सीएस के द्वारा सदर में एक दूसरी जगह दी जा रही है, जो उपयुक्त नहीं है। निरीक्षण के दौरान एचएम तबस्सुम नाज, हेल्थ मैप कंपनी के कोडरमा ब्रांच मैनेजर सरवर हयात खान, प्रमोद कुमार, बिपुल सिंह आदि मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News


