कोडरमा: पर्यटन विकास हेतु तिलैया डैम में खर्च होंगे 1.50 करोड़

कोडरमा: पर्यटन विकास हेतु तिलैया डैम में खर्च होंगे 1.50 करोड़

– जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न
कोडरमा: पर्यटन विकास ही जिले में रोजगार का द्वारा खोलेगा और इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर पहल तेज कर दी गई है। आज उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्राप्त आबंटन एक करोड़ व 2019-20 में प्राप्त आवंटन 50 लाख (कुल 1.50 करोड़) को पर्यटक स्थलों के विकास के लिए व्यय हेतु समिति के समक्ष पेश किया गया। इसी फंड से तिलैया डैम में सुविधाओं के विस्तार के साथ पानी के मध्य बने टापू का भी कायाकल्प किया जा सकेगा।
इन कार्यों के बाद यहां पयर्टकों की रूचि निश्चित तौर पर बढ़ेगी वहीं दूसरी ओर रोजगार के मार्ग भी प्रशस्त होंगे। इस बाबत जिला पयर्टन समिति के सदस्यों से भी सुझाव मांगा गया, जिसमें लोगों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी पदाधिकारियों को दी। वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रदेशिक के द्वारा बताया गया कि विमाग के द्वारा एनओसी प्राप्त हो गया है। बताया कि कार्यालय प्रक्रिया पूरी कर एनओसी निर्गत कर दिया जाएगा। इसके बाद ध्वजाधारी धाम का रेलिंग एवं शेड का निर्माण कार्य किया जा सकता है। डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वृंदाहा में भी पर्यटल स्थल में विकास की आवश्यक्ता है क्योंकि यहां कई पर्यटक घूमने आते हैं। जिला होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने तिलैया डैम स्थित चेचरो पार्क एवं डीयर पार्क के विकास हेतु अपना सुझाव दिया।
सांसद प्रतिनिधि सुदर्शन यादव ने कहा कि अधिकतर पर्यटकीय क्षेत्र जंगली इलाका में रहने के कारण एनओसी प्राप्त करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार मेहता ने चंचालिनी धाम को भी पयर्टन के लिहाजा से महत्वपूर्ण बताते हुए सूची  में शामिल करने की बात कही। डीसी ने सदस्यों के सुझाव के बाद कहा कि राशि को अन्यत्र विचलित करने के बजाय तिलैया डैम में समुचित प्लान के तहत कार्य किया जाय तो बेहतर होगा। उन्होंने वन एवं पर्यटन विभाग तिलैया डैम का व्यापक प्लान तैयार करने को कहा। खास तौर पर जलाशय के बीच टापू के डेवलप करने के लिए प्लान बनाने को कहा।
साथ ही ठंड के मौसम में आने वाली साईबेरियन पक्षी को देखने के लिए वॉच टावर भी बनाने पर चर्चा की। यहां बीच सहित मोटर बोट व अन्य सुविधाओं को लेकर व्यापक प्लान तैयार करने को कहा गया, ताकि राशि के साथ- साथ सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी, निदेशक डीआरडीए, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पर्यटन पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत कांति देवी, अध्यक्ष नगर पंचायत डोमचांच राजकुमार मेहता, कला संस्कृति समिति अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार, जिला होटल एसोशिएशन अध्यक्ष राकेश जैन समेत कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान