राष्ट्र सेविका समिति की तीन दिवसीय बैठक में सीएए, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा
On
रांची: शनिवार को राजधानी स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक शुरू हुई। इस बैठक का उद्घाटन आज सुबह 9:30 बजे किया गया। इस तीन दिवसीय बैठक में अखिल भारतीय प्रमुख संचालिका शांता अक्का, प्रमुख कार्यवाहिका अन्नदानम सीता गायत्री सहित केंद्रीय अधिकारी, सभी प्रांत की संचालिका, कार्यवाहिका, प्रचारिका के अलावा डेढ़ सौ प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
इस बैठक में सीएए, महिला सुरक्षा जैसे विषयों के अलावा देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा होगी। इसके अलावा सेविका समिति के पिछले वर्ष के कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। समिति द्वारा इस तरह की बैठक हर वर्ष फरवरी और जुलाई में आयोजित किया जाता है, जबकि वार्षिक बैठक मार्च में नागपुर में होती है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



