वोटर कार्ड हेतु 100 रुपये मांगने वाले प्रज्ञा केंद्र पर कार्रवाई का निर्देश
On
रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची राय महिमापद रे ने अपनी आधिकारिक ट्विटर हैंडल इलेक्षन रांची पर एक फरियादी द्वारा की गई शिकायत पर फौरन एक्शन लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है। शिकायत की गई थी कि पंटवटी प्लाजा, कचहरी रोड के सीएससी केंद्र पर वोटर कार्ड प्रिंट करने के बदले 100 रुपये प्रति कार्ड की मांग की जा रही थी, जबकि सीएससी केंद्र द्वारा प्रिंटिंग एवं मटेरियल कॉस्ट के रूप में मात्र 30 रुपये शुल्क निर्धारित है।
रांची डीसी ने इस बाबत जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी से जवाब तलब किया है। इसके अलावे उन्होंने संबंधित प्रज्ञा केंद्र के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीसी ने इस बाबत नोटिस जारी कर प्रज्ञा केंद्र संचालक से 24 घंटे के अंदर केंद्र संचालन में अनियमितता करने का जवाब मांगा है। कहा गया है कि कहा गया है कि जवाब नही मिलने की स्थिति में प्रज्ञा केंद्र के सीएससी आईडी को रद्द कर दिया जाएगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News


