भारतीय सेना पर गर्व है: रंजन
On
रामगढ़: रविवार को भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंजन सिंह छोटन ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भारतीय सेना के द्वारा तंगधार में हमारे 2 जवानों की शहादत का बदला लेते हुये की गई जवाबी कार्रवाई में पीओके के नीलम घाटी में आतंकियों के चार लांच पैड को ना सिर्फ तबाह किया, बल्कि पाकिस्तानी सेना के 17 से अधिक सैनिकों को भी मार गिराया।
श्री सिंह ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा की गई इस सैन्य कार्रवाई के द्वारा पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया गया कि भारत माता की तरफ बुरी नजर रखने वालों की आंखें निकालने का हौसला और दमखम भारतीय सेना रखती है। कहा कि उन्हें भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर गर्व है। भारतीय सेना की यह जवाबी कार्रवाई उनके नापाक इरादे को बुरी तरह से तोड़ कर रख देगा। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News



