प्रशासन द्वारा मोटी रकम वसूलने के विरोध में बालू ट्रक मालिकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल
On
रांची: राजधानी में प्रशासन द्वारा बालू लदे ट्रकों से जुर्माने के नाम पर मनमानी रकम वसूलने के खिलाफ रांची जिला बालू ट्रक ओनर्स एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पड़ चले गये हैं। उक्त जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप साहू ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की बैठक में सदस्यों द्वारा हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया।
साहू ने बताया कि एसडीओ, माइनिंग पदाधिकारी से लेकर पुलिस के हर तरह के स्टाफ बालू से लदी गाड़ियों को पकड़ने के लिए तुली हुई रहती हैं। और गाड़ी यदि पकड़ी जाती है तो ओनर को एक से दो लाख रूपए तक का जुर्माना भरना पड़ता है। हालाँकि ओनर बालू गाड़ी को नियम के तहत चलवाना चाहते हैं, लेकिन सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की जा रही है। ऐसे में वाहनों के मालिक दोषी कैसे हुए। एसोसिएशन ने बालू घाटों पर चालान की व्यवस्था एवं बालू गाड़ी पर जुर्माने को कम करने की मांग सरकार से की है। साथ ही यह भी कहा कि मांगों के पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी।यह भी पढ़ें: Lohardaga News: प्राचीन देवी मंडप मंदिर में 7 सितंबर से अखंड हरिकीर्तन, शाम को होगी भव्य महाआरती
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



