खादी वस्त्र नहीं विचार व संस्कार का नाम: मुख्यमंत्री
On
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर खादी परिधानों के प्रचार- प्रसार एवं बिक्री हेतु चलंत वाहन खादी- ऑन- व्हील्स का शुभारंभ कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास से किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खादी हमारे संस्कारों की पहचान है, बुनकरों का सम्मान है। आप खादी वस्त्रों को अपनाएं और स्वदेशी को बढ़ावा दें। आपकी ये पहल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाले बुनकर भाई- बहनों की समृद्धि सुनिश्चित करेगी।
सीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा खादी के वस्त्र और कुटीर उद्योग के उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया। वे स्वदेशी कपड़ों, स्वधर्म, स्वभाषा और स्वशासन के हिमायती थे। केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर गांधी जी के सपने को पूरे करने का प्रयास कर रही है। कहा कि पीएम ने उनके सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाया। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने पूरे राज्य को खुले में शौच मुक्त कराया। पूर्ववर्ती सरकारों ने गांधी जी के नाम का उपयोग अपने भले के लिए किया, लेकिन हमारी सरकार उनके सपनों को पूरा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News



