गरीब बेहतर इलाज करा सकें, हमारा यही प्रयास: रघुवर

गरीब बेहतर इलाज करा सकें, हमारा यही प्रयास: रघुवर

साकची/जमशेदपुर: राज्य के सभी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। अब जरूरतमंदों को प्रज्ञा केंद्र में गोल्डेन कार्ड मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुष्मान भारत से झारखंड के सभी जरूरतमंद को आच्छादित करने के उद्देश्य से 400 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया। 2 करोड़ 85 लाख से अधिक लोग इस योजना से आच्छादित हो रहें हैं। मुझे खुशी है कि योजना का लाभ यहां के लोगों को मिल रहा है। आज ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर आई हॉस्पिटल, साकची एवं टाटा मोटर्स हॉस्पिटल प्लाजा, टेल्को में आयोजित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत सहबद्धता कार्यक्रम में कही।
आपको बता दें कि जमशेदपुर आई हॉस्पिटल, साकची में आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों हेतु 50 बेड उपलब्ध है। टाटा मोटर्स हॉस्पिटल प्लाजा टेल्को में आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 बेड पुरुष व 5 बेड महिलाओं हेतु मौजूद होगा। दोनों हॉस्पिटल में गोल्डन कार्ड बनाने की सुविधा होगी। इस बाबत मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर आई हॉस्पिटल, साकची में खोकी महतो, मंजुरा महतो, किस्तमनी महतो, बिंदु महतो, जगदीश महतो व टाटा मोटर्स हॉस्पिटल प्लाजा टेल्को में स्वप्न कुमार महतो, नीलमणि महतो, दिवाकर महतो, बीना देवी, हेमा भट्टाचार्य व रितेश राय बच्चू साव को गोल्डेन कार्ड सौंपा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान