कोडरमा: कर्मियों की कमी से बेहाल हैं मरीज
On
कोडरमा: जिला सदर अस्पताल में कर्मियों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में जिले भर के मरीज का आवागमन बना रहता है, लेकिन कर्मियों के आभाव में मरीजों को यहां स्ट्रेचर से खुद अटेंडेंट खींचकर ले जाते हैं। दुर्घटना चाहे बड़ी हो या फिर छोटी स्ट्रेचर खुद खींचकर मरीजों को भर्ती कराना पड़ता है। मरीजों का इस बाबत कहना है कि स्टाॅफ की कमी के कारण यहां ना तो दवाई ठीक से मिलती है और ना ही इलाज के लिए बेहतर सुविधा मिल पाती है।
ऐसे हालात को देखनेवाले ना तो सीएस हैं और ना डीएम। लगभग दो साल पहले 200 बेड के सदर अस्पताल भवन का उद्घाटन किया गया था, ताकि लोगों को इलाज के लिए बाहर ना जाना पड़े लेकिन सुविधाओं की घोर कमी की वजह से मरीजों को हर रोज परेशानी उठानी पड़ रही है।
कर्मियों की चलती है मनमानी: कोडरमा सदर अस्पताल मे सुविधा और व्यवस्था मनमाने तरीके से चल रही है। अस्पताल में 9 बजे की जगह 10.30 बजे से मरीजों का इलाज किया जाता है। वहीं 3 बजे तक ही ओपीडी चलता है। तीन बजे के बाद इमरजेंसी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल की कोई सुविधा अच्छी नहीं है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


