गिरिडीह : जमीन कारोबारी पर धमकी देने व निर्माण कार्य रोकने का आरोप, थाने पहुंचे लोग
On
गिरिडीह : गिरिडीह के जमीन कारोबारी सुरेंद्र बर्मन पर जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने, डराने-धमकाने और रंगदारी मांगने का आरोप कुछ लोगों ने लगाया है. इस आशय का एक आवेदन ओम प्रकाश पंडित, महेश पंडित और भुनेश्वर राम आदि ने पचंबा थाने में दिया है. पचंबा थाना पहुंचे ये लोग भयभीत दिख रहे थे.
इन्होंने अपने आरोप में कहा है कि खाता नंबर 41ए प्लॉट नंबर 1415, 1422 को इन्होंने अनिल वर्मा व अनिल बर्मन से 7 वर्ष पूर्व खरीदा था, लेकिन आज जब वे उस जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे थे, उसी दौरान सुरेंद्र बर्मन कुछ लोगों के साथ पहुंचे और जमीन पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया. उन लोगों ने डराया-धमकाया व तोड़-फोड़ की. आवेदक ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की गुहार लगायी है. गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



