गांवों तक जाएगी गैस पाइपलाइन योजना : मुख्यमंत्री

गांवों तक जाएगी गैस पाइपलाइन योजना : मुख्यमंत्री

जमशेदपुर(रांची) : केंद्र और राज्य सरकार ईज ऑफ़ लाइज के अंतर्गत जनता को सीधे सुविधा पहुँचाने को लेकर कृतसंकल्पित है। इसी कड़ी में आज जमशेदपुर शहरी गैस पाइप लाइन आपूर्ति योजना का शुभारंभ हुआ है। यह योजना गांव तक जाएगी व जैसे नल से घरों में शुद्ध पेयजल पेयजल की आपूर्ति की जाती है, इसी तर्ज पर गैस को पंहुचाने की हमारी परिकल्पना यर्थात रुप ले रही हैं। रांची में इस योजना का शुभारंभ हो चुका है व आने वाले दिनों में लोगों को सिलेंडर की आवश्यकता नहीं होगी। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में शहरी गैस वितरण परियोजना के उद्घाटन, पुरुलिया जमशेदपुर नेचुरल गैस पाइपलाइन योजना के कार्य प्रारंभ व बरही स्थित एचपीसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही।

811 करोड़ रुपये की योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति को को सुनिश्चित किया जाएगा। आज 811 करोड़ रुपये की योजना का शुभारंभ हो रहा है। बरही में गैस बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला रखी गई, इससे क्षेत्र में अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा। योजना के तहत 161 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। केंद्र व राज्य सरकार लगातार 2014 से पूर्व की स्थिति में बदलाव लाने का प्रयास कर रही है।

सीएम ने कहा कि गैस आपूर्ति योजना पेट्रोलियम मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार ने त्वरित गति से जमीन उपलब्ध कराते हुए योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने में अपना भरपूर सहयोग दिया है, जिसका परिणाम अब हमारे सामने परिलक्षित हो रहा है और हम इसके गवाह बन रहे हैं।

कहा कि देश व राज्य की जनता को प्रदूषण रहित ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 8 करोड़ लोगों को योजना से लाभान्वित किया गया। झारखंड में 40 लाख परिवारों को योजना का लाभ मिला। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जो योजना के तहत चूल्हा व रिफिल भी मुफ्त उपलब्ध कराता है। केंद्र व राज्य सरकार से यहां के लोगों को डबल फायदा मिल रहा है। राज्य के 35 किसान भी डबल फायदा से आच्छादित हैं।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर

नया झारखंड बनाने को हम कृतसंकल्पित: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस व इस्पात मंत्री ने पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू ईंधन पहुंचाने की योजना का शुभारंभ करने के बाद कहा कि जमशेदपुर की पहचान औद्योगिक केंद्र के रूप में है। सरकार ने इसे और आधुनिक बनाने का प्रयास किया है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में भी गैस पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जाएगी। ऑटो, छोटे वाहन, बसों में सीएनजी के उपयोग से एक स्वच्छ और प्रदूषण रहित ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। यह सस्ता है। एक ऑटो चालक सीएनजी के माध्यम से 3 से 5 हजार रुपये की बचत कर सकता है। इस बचत से उसे बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला

जमशेदपुर आधुनिक व्यवस्था से जुड़े हमारा लक्ष्य ऊर्जा गंगा परियोजना के तहत 50 साल में जो नहीं हुआ वह अब होगा। झारखंड अपार संभावना का क्षेत्र है। इसकी संभावनाओं को तलाशने का प्रयास 2014 के बाद से हुआ है। केंद्र सरकार पूर्वी भारत के विकास को प्राथमिकता दे रही है। आधारभूत संरचना हो या लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की बात। इन सब का एक बड़ा हिस्सा पूर्वी भारत को मिल रहा है।

नया भारत गढ़ने का संकल्प: अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्वी भारत को बदलने का संकल्प लिया है। 2019 से 2024 का संकल्प नए भारत गढ़ने का है। हम सब मिलकर इस संकल्प को पूरा करेंगे। हम अपनी विशेषताओं के बल पर विश्व के अग्रणी राष्ट्र के रूप में खुद को स्थापित करने का प्रयास करेंगे। आज जमशेदपुर के लोगों को बड़ा लाभ प्राप्त हुआ है। गैस पाइपलाइन के माध्यम से जमशेदपुर के मानगो, सोनारी क्षेत्र में लोगों को गैस उपलब्ध होगा । अब शहर के साथ-साथ गांव को भी इन योजनाओं से जोड़ने की परिकल्पना को साकार रूप दिया जाएगा। इससे समय, ईंधन और राशि की बचत भी होगी।

प्रत्येक परिवार के जीवन में दो चीजें जरूरी है खुशी और आयु। अगर हमें प्रदूषण रहित ईंधन प्राप्त होगा तो हमारा स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सरकार की प्रतिबद्धता जनता से जुड़े मामलों को यथाशीघ्र धरातल पर उतारना है। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया गया है। हर क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नए कार्य प्रारंभ किए गए हैं।

इस मौके पर खाद्यय व आपूर्ति मंत्री सरयू राय, जमशेदपुर सांसद विद्युतवरण महतो, पोटका विधायक मेनका सरदार, विधायक घाटशिला लक्ष्मण टुडू, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, सीएमडी गेल आशुतोष कर्नाटक, उपायुक्त जमशेदपुर रविशंकर शुक्ला, वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे, गेल व एचपीसीएल के पदाधिकारी मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान