बर्फ फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से गैस रिसाव, मोहल्ले को कराना पड़ा खाली

बर्फ फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से गैस रिसाव, मोहल्ले को कराना पड़ा खाली

हजारीबाग: जिले के मल्लाह टोली में बर्फ फैक्ट्री में नाइट्रोजन सिलेंडर फटने से लोगों का दम घुटने लगा। यह घटना गुरुवार की रात को घटी। इस घटना के बाद लोग अपने घरों को छोड़ सड़कों पर आ गये। वहीं, गैस के चपेट में आने से पंद्रह बच्चे बेहोश हो गये। अबतक कुल 22 लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से एक महिला की मौत इलाज के दौरान ही हो गयी। वहीं, तीन लोगों के स्थिति गंभीर होने पर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में रात को दो विस्फोट हुई, जिसमें से पहला विस्फोट रात के 9:40 बजे और दूसरा 10:55 बजे हुआ। जिला-प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों को घरों से निकालना शुरू किया। जिसके बाद बेहोश बच्चों सहित 22 लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हालाँकि, देर रात तक दमकल भी गैस पर काबू नहीं कर सकी थी। इस बचाव कार्य में लगे एसडीपीओ कमल किशोर और सदर थाना प्रभारी नीरज सिंह गैस की चपेट में आ गये। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फैक्ट्री में विस्फोट होने के कारण गैस एक किलोमीटर के दायरे में फ़ैल गयी। डीसी डॉ भुवनेश प्रताप ने पूरे मोहल्ले को खाली कराने का निर्देश दिया। साथ ही मोहल्ले के लोगों के लोगों के लिए कर्जन ग्राउंड में कैंप की व्यवस्था की गयी है। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी