ग्रामीण फुटबाॅल प्रतियोगिता युवा खेल प्रतिभा तराशने का माध्यम: गोपाल

ग्रामीण फुटबाॅल प्रतियोगिता युवा खेल प्रतिभा तराशने का माध्यम: गोपाल

बोकारो: सीसीएल द्वारा बुधवार को कथारा मैदान में अंतर ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज गुब्बारा उड़ाकर किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सीएमडी गोपाल सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि सीसीएल की प्राथमिकता ग्रामीण, गरीबों एवं श्रमिकों का सर्वांगीण विकास करना है।

सीएमडी ने कहा कि सीसीएल के एक और कमांड क्षेत्र में ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि खेल से युवाओं में टीम भावना, एकग्रता के अलावे व्यक्तित्व का विकास होता है। यह समाज के समावेशी विकास हेतु नितांत आवश्यक है। युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि सभी पूरी लगन, मेहनत व दृढ़ संकल्‍प के साथ अपने चुने क्षेत्र में आगे बढ़ें। सीएमडी ने कहा कि इन्हें संसाधन उपलब्ध कराने की नैतिक जवाबदेही हम सभी की है। उन्होंने बताया कि सीसीएल कथारा क्षेत्र में बंद पावर प्लांट और स्वांग वाशरी को पुनः शुरू करने वाला है ।

40 टीमें ले रहीं भाग: फुटबाॅल प्रतियोगिता में कुल 40 टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें कथारा कमांड क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्‍न गांवों की टीम है। उदघाटन मैच आज बेरमो पूर्वी पंचायत एवं गोविंदपुर पश्चिमी बीच खेला गया जो बेहद ही रोमांचकारी रहा। इस मैच को बेरमो की टीम ने 1-0 से जीत लिया।

इस दिशा में खेल विकास एक महत्‍वपूर्ण एवं सशक्‍त कड़ी है। सीसीएल विभिन्‍न योजनाओं के माध्‍यम से जैसे कि जेएसएसपीएस (सीसीएल एवं झारखंड सरकार की एक संयुक्‍त पहल), ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट, समर कैम्‍प आदि के माध्यम इस दिशा में कार्य कर रहा है। इस अवसर पर महाप्रबंधक (कथारा) पी चं‍दा, महाप्रबंधक (बीएं‍ड के) एमके पंजाबी, महाप्रबंधक (ढोरी) पी वाजपेयी व क्षेत्रीय सीसीएल कर्मी, श्रमिक प्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्‍या में दर्शको ने फुटबॉल मैच का आनंद उठाया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रबंधक (खेल) आदिल हुसैन व स्‍थानीय प्रबंधन के अलावे ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी