#MariaSharapova मारिया शारापोवा ने टेनिस से लिया संन्यास, इस बात को बताया वजह

#MariaSharapova मारिया शारापोवा ने टेनिस से लिया संन्यास, इस बात को बताया वजह

Maria Sharapova Retires Tennis

रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने 32 साल की उम्र में खेल से संन्यास ले लिया. उन्होंने इस संबंध में एक लेख लिख कर बताया है. मारिया शारापोवा के इस एलान से दुनिया भर में उनके प्रशंसक व टेनिस प्रेमी नाराज हैं. मारिया शारापोवा ने मात्र चार साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था और उनका 28 साल लंबा कैरियर है.

मारिया शारापोवा ने अपने कैरियर में कुल पांच ग्रैंड स्लैम हालिस किया. मारिया शारापोवा ने वोग एंड वैनेटी फेयर में लेखं लिखा है कि हाल में सालों में लगातार चोट की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है. उन्होंने संन्यास के मौके पर बेहद भावुक शब्दों में लिखा है कि आप उस एकमात्र जीवन को कैसे छोड़ सकते हैं जिसे जानते हैं, जिसने आपको खुशियां व आंसू दिए. आप कैसे उस कोर्ट से अलग हो सकते हैं जहां आप जब बच्ची थीं तब से प्रशिक्षण लेती रही हैं. उन्होंने अपने 28 साल के कैरियर का उल्लेख करते हुए प्रशंसकों से संन्यास के लिए माफी मांगी और अलविदा टेनिस लिखा.

मारिया शारापोवा के इस फैसले पर यूएस ओपन टेनिस ने भी उनके लिए ट्वीट किया है. शारापोवा ने 2004 में वल्र्ड की नंबर वन खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को हरा कर विंबलडन जीता था. उन पर 2016 में डोपिंग के कारण 15 महीने का प्रतिबंध भी लगा था. फिर वे 2017 के अप्रैल महीने में वापस कोर्ट में लौटीं.

यह भी पढ़ें: ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी