खो- खो पदाधिकारियों ने किया सीएम को सम्मानित
On
रांची: झारखंड राज्य खो- खो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को आज सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें प्रतीक चिन्ह, शॉल और सोविनियर से नवाजा गया। सम्मानित करने झारखंड खो-खो संघ की वरीय उपाध्यक्ष आरती कुजूर व 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष प्रिंस आजमानी के नेतृत्व में अन्य अधिकारी पहुंचे थे।
इस दौरान 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के संयोजक अजय झा, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष नेहा शर्मा, झारखंड राज्य खो- खो संघ के कोषाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन सचिव संतोष प्रसाद, खेल प्रेमी सह आयोजन समिति के उपाध्यक्ष फैज रहमान, सदस्य अंजली कुजूर शामिल हुए। मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक बैठक कर खो-खो को प्रदेष में बढ़ावा देने के लिए विचार-विमर्ष किया जाएगा। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:



